कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

फरुखाबाद में कश्यप निषाद संगठन के बने जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार बाथम, महामंत्री महिपाल कश्यप :प्रदेश अध्यक्ष नन्दलाल बाथम

फरुखाबाद, कश्यप संदेश।
फरुखाबाद में रविवार को आयोजित कश्यप निषाद संगठन की बैठक में संगठन की मजबूती और समाज की एकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल बाथम ने समाज के लोगों से शिक्षा और संगठन में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के सदस्य आपस में एकजुट नहीं होंगे, तब तक संगठन मजबूत नहीं बन सकेगा। एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।

बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार बाथम और महामंत्री महिपाल कश्यप को जिम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन में जो भी भूमिका मिले, उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाना चाहिए। शिक्षा को समाज के उत्थान का सबसे बड़ा साधन बताया गया।

इसके साथ ही संगठन की अन्य कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – संदीप कुमार बाथम

कनिष्ठ उपाध्यक्ष – कुलदीप बाथम

संगठन प्रभारी – रामकुमार कश्यप मीडिया प्रभारी रोहित बाथम
कोषाध्यक्ष – संत कुमार बाथम
प्रचार मंत्री – महेंद्र बाथम
ऑडीटर – रामरतन लाल
इस अवसर पर धीरेंद्र बाथम, गौरव बाथम, अर्जुन बाथम, जंगालीलाल बाथम, जे.के. बाथम, महिपाल सिंह, कुलदीप बाथम, रोहित बाथम, संजेश कश्यप, अरुण कश्यप सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन को आगे बढ़ाने, समाज की शिक्षा और एकजुटता को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top