कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

ग्रा प ए की राजस्थान–उत्तराखंड से बड़ी ख़बर

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शेखर चंद जैन।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में नई नियुक्तियाँ, शेखर चंद जैन बने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष – राजकुमार चौधरी संभालेंगे उत्तराखंड संयोजक पद

जयपुर/देहरादून।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में दो अहम नियुक्तियाँ की हैं।

वरिष्ठ पत्रकार शेखर चंद जैन को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष और एडवोकेट राजकुमार चौधरी को उत्तराखंड प्रदेश का संयोजक बनाया गया है।

शेखर चंद जैन पत्रकारिता जगत में कई दशकों से सक्रिय हैं। उन्होंने राजस्थान के विभिन्न प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में काम किया है। साथ ही सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष पहचान रही है। ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं को उठाने में वे हमेशा अग्रणी रहे हैं।

उत्तराखंड प्रदेश के संयोजक एड. राजकुमार चौधरी।

वहीं, राजकुमार चौधरी लंबे समय से पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। एडवोकेट होने के कारण वे मीडिया से जुड़े कानूनी पहलुओं पर भी मार्गदर्शन देते रहे हैं। अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े चौधरी ग्रामीण अंचलों की आवाज़ बुलंद करने में लगातार प्रयासरत हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनकी नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top