
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी (ओड़िसा)
ओड़िशा के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। उनके सरल, सहज और संघर्षशील व्यक्तित्व की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।
राष्ट्रीय निषाद संघ (NAF) के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व ओड़िशा को विकास के नए आयामों तक पहुँचाएगा।
उल्लेखनीय है कि मोहन चरण माझी (जन्म: 6 जनवरी 1972) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और वर्तमान में ओड़िशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में सेवारत हैं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने नवीन पटनायक के 24 वर्षों के कार्यकाल का अंत किया। इससे पूर्व वे वर्ष 2000 से 2009 तक दो बार केंदुझर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।
जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से
मनीष माझी (ग्वालियर संभाग प्रभारी, जनजाति मोर्चा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य),
कानपुर से युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोज निषाद,
उद्योगपति सुरेश कश्यप, मुकेश कश्यप,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष DNT एड रमेश चंद लोधी,
महाराष्ट्र से व्यवसायी अशोक भोई,
वाराणसी काशी नगरी से रामवृक्ष,
बिहार से प्रमुख ब्यूरो प्रमुख ए.के. चौधरी,
मऊ से पियूष साहनी, सुनील माझी,
कैप्टन रामाश्रय निषाद,
गाजियाबाद से डॉ. आर.पी. कश्यप,
पंजाब से हरिओम कश्यप,
दिल्ली से राजेश कुमार,
गुजरात से प्रभुदयाल निषाद,
मुंबई से राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के भांजी एवं पूर्व बैंक अधिकारी स्वामीनाथ गोंड,
हैदराबाद से सूर्या करण सिंह,
एडवोकेट नीरज निषाद, रमाकांत निषाद सुनील वर्मा, सुनील राजपूत, प्रयागराज से बी एल साहनी सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
सभी ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व को जनकल्याणकारी बताते हुए उनके स्वस्थ, सफल और प्रेरणादायी जीवन की कामना की।


