कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

एकलव्य जनकल्याण महासभा द्वारा नववर्ष भाईचारा मिलन व दाल-बाटी भोज का आयोजन

5 अप्रैल निषाद जयंती मनाने की रूपरेखा पर हुआ विचार

कानपुर। नववर्ष के शुभ अवसर पर एकलव्य जनकल्याण महासभा एवं बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष व मंडल प्रभारी रामनारायण निषाद के नेतृत्व में भाईचारा मिलन समारोह एवं दाल-बाटी भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवाबगंज क्षेत्र स्थित मैनावती मार्ग के अंजलि पार्टी लॉन में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सामाजिक व राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं तथा आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन स्थल पर दाल-बाटी भोज के माध्यम से पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक मेलजोल को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया।
अपने संबोधन में रामनारायण निषाद ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और बहुजन समाज को संगठित होकर सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने नववर्ष में बहुजन हितों के लिए सामूहिक संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर 5 अप्रैल को निषाद जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने पर सहमति बनी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
सुखलाल निषाद, रामनारायण निषाद, पूर्व मेयर प्रत्याशी अर्चना निषाद, एड. ब्रिज नारायण निषाद, एड. नीरज निषाद, एड. हिमांचल, आकाश वर्मा, अवधेश निषाद, मनोज मछुआरा, सुनील माझी, आर.सी.वर्मा, राम सजीवन लाला, रामजी साहनीपत्रकार, मुकेश रामआश्रय, संदीप निषाद, कश्यप सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top