कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

मत्स्य परिसंवाद: मछली मूल्य संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

उकाई (तापी), गुजरात | 24 जनवरी 2026
राष्ट्रीय मत्स्य परिसंवाद-2026 के अंतर्गत मत्स्य सहकारी प्रकोष्ठ, सहकार भारती द्वारा आयोजित मछली मूल्य संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस इन एक्वाकल्चर, कामधेनु विश्वविद्यालय, उकाई में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गुजरात सरकार के खेल, उद्योग व पर्यटन मंत्री माननीय जयरामभाई गमित ने किया।
इस अवसर पर सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंतीभाई केवट, झील एक्वा लि. सूरत के डायरेक्टर प्रदीपभाई नाविक, डॉ. रोहित शाह, डॉ. आशीष कुमार झा (ICAR-CIFT) सहित अनेक विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
जयंतीभाई केवट ने मत्स्य शोध विश्वविद्यालय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे मत्स्य पालन को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। मंत्री जयरामभाई गमित ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मछुआरों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में देश के 20 राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संचालन ईश्वरभाई तडेल ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top