कश्यप सन्देश

19 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

मुख्यमंत्री ने बांदा के गाँवओलान में 70 मेगा वाट सौर ऊर्जा प्लांट विद्युतीकरण लोकार्पण किया

बांदा लेखराम निषाद आज बुंदेलखंड के जनपद बांदा के तिंदवारी विधानसभा तहसील पैलानी के ग्राम अलोना में 70 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट में विद्युतीकरण हेतु प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा लोकार्पण किया गया प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा बुंदेलखंड को अधिक विकास कार्य कर एक पहचान स्थापित करना है यहां के जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्रदेश सरकार हर संभव मदद करने का प्रयास करेगी आज विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी के राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद जी एवं श्रीप्रकाश द्विवेदी जी सदर विधायक बांदा द्वारा सौर ऊर्जा प्लांट अलोना पहुंच कर लोगों में संवाद स्थापित कर लोगों के बीच एक संदेश देने का काम किया यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बांदा जनपद को बड़ी सौगात दिया है संपूर्ण बुंदेलखंड में तेजी से विकास होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top