कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

अहमदाबाद में भव्यता से मनाई गई श्री महाराजा निषादराज जयंती, समाज के उत्थान पर दिया गया बल

अहमदाबाद, गुजरात। कश्यप सन्देश ब्यूरो हीरालाल निषाद
निषाद समाज सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री महाराजा निषादराज जयंती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न प्रान्तों से आए विशिष्ट अतिथियों और सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

इस गरिमामय अवसर पर गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री जगदीश भाई विश्वकर्मा, स्थानिक विधायकगण, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री अमितभाई शाह, अहमदाबाद के एडीजीपी श्री अजय चौधरी, वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजाराम बिंद, संत श्री गोपालानंद गिरी महाराज, राजाराम कश्यप जी, इंस्पेक्टर श्री उदयराज निषाद (लखनऊ), प्रो. सुनील भाई कहार, निषाद सेवा संघ के अध्यक्ष श्री कुंजू प्रसाद सहनी, तथा मीडिया से जुड़े दस्तक दर्पण के संपादक श्री लल्लन बिंद, पत्रकार श्री अमरजीत निषाद और श्री प्रेमकुमार निषाद सहित कई गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंच को संबोधित करते हुए एडीजीपी श्री अजय चौधरी ने कहा, “निषाद समाज को नशा और असामाजिक प्रवृत्तियों से दूर रहकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। केवल शिक्षा ही समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ सकती है।”

संत श्री गोपालानंद गिरी महाराज ने समाज के गौरवशाली इतिहास और पूर्वजों की महानता पर प्रकाश डालते हुए, उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। वहीं श्री राजाराम बिंद ने समाज की राजनैतिक भागीदारी को समय की आवश्यकता बताया और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री हीरालाल साहनी, संस्थापक श्री संजय आर साहनी और ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनसमूह को भोजन प्रसाद कराया गया और सभी आगंतुकों ने निषाद समाज सेवा ट्रस्ट के इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम की सफलता में ट्रस्ट के पदाधिकारीगण, समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता और निषाद समाज के समस्त सदस्यों का उल्लेखनीय योगदन रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top