
कानपुर, नवाबगंज क्षेत्र।
मीनावती मार्ग स्थित अंजलि पार्टी लॉन में एकलव्य जन कल्याण महासभा के तत्वावधान में महाराजा निषाद राज गुहा एवं महर्षि कश्यप जयंती (5 अप्रैल) के भव्य आयोजन की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।
आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष सुखलाल निषाद ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं समाज जागरूकता कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को आमंत्रित किया जाए। इस प्रस्ताव पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। शुक्ला निषाद में यह भी बताया कि पूर्व मंत्री मुकेश साहनी को पत्र द्वारा अवगत कराया गया हैऔर सीघ्र उनसे मिलकर अनुमति ली जाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से सुखलाल निषाद, रामनारायण निषाद,श्रीराम निषाद,राम सजीवन निषाद, श्रीराम निषाद, राजकुमार निषाद, मनफुल सिंह, राम जी साहनी (पत्रकार), आर.सी. वर्मा एवं अभिषेक सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज के इतिहास, गौरव एवं एकता को प्रदर्शित करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती पर भी विशेष बल दिया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


