कश्यप सन्देश

12 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

राम नवमी के पावनपर्व पर कानपुर जिलाधिकारी का जलाभिषेक,

जनपदवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना
राम जानकी मंदिर, सरसैया घाट – 2026
राम नवमी के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज सरसैया घाट स्थित राम जानकी मंदिर में विधिपूर्वक जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
जिलाधिकारी ने अपनी शुभकामनाओं में कहा कि भगवान श्री राम का जीवन सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादा का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर हम सभी एक बेहतर समाज की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संकल्प लेना चाहिए, ताकि समाज में शांति और सौहार्द बना रहे।
साथ ही, जिलाधिकारी ने राम नवमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और भगवान श्री राम से जनपदवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top