कश्यप सन्देश

16 March 2026

ट्रेंडिंग

आचार्य नन्दीलाल ‘निराश’ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

सीतापुर सिधौली। “युगान्तर कला एवं साहित्य मंच” के तत्वावधान में प्रख्यात साहित्यकार आचार्य नन्दीलाल ‘निराश’ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार बाबूराम पाण्डेय ने की तथा संचालन केदार नाथ शुक्ल और अनूप तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने आचार्य ‘निराश’ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में साहित्यिक चेतना और मानवीय मूल्यों को सशक्त किया।
कवि एवं साहित्यकार डॉ. देवेंद्र कश्यप ‘निडर’ ने काव्यात्मक उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान बुद्ध प्रकाश ने कहा कि आचार्य ‘निराश’ जैसे साहित्यकार समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर धर्मेंद्र, अजय,देवीपल, डॉ चंद्रशेखर, मित्रेश,हरिदत्त छोटू प्रकाश,देवेंद्रनाथ, कई साहित्यकार, शिक्षाविद व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top