कश्यप सन्देश

18 March 2026

ट्रेंडिंग

ललित कश्यप बने भाजपा  गाजियाबाद महानगर मंत्री,कश्यप समाज एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नावागत बीजेपी गाज़ियाबाद महानगर मंत्री ललित कश्यप

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ललित कश्यप को गाजियाबाद का महानगर मंत्री नियुक्त किए जाने पर समाज व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए मजबूत कदम बताया है।
नवनियुक्त महानगर मंत्री ललित कश्यप ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व और दायित्व दोनों है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करते हुए उनके सहयोग की अपेक्षा जताई।
इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और सभी ने ललित कश्यप को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top