कश्यप सन्देश

18 March 2026

ट्रेंडिंग

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को मिला नया नेतृत्व, साध्वी निरंजन ज्योति बनीं अध्यक्ष

नई दिल्ली। देश में पिछड़ा वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
नवीन दायित्व ग्रहण करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ पिछड़ा वर्ग के चतुर्दिक उत्थान के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और सशक्तिकरण उनके कार्यकाल की प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी।
यह नियुक्ति सामाजिक समरसता एवं विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है, जिससे देश के पिछड़े वर्गों को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
हालांकि, सूत्रों के अनुसार पिछड़ा समाज जहां उनका सम्मान करता है, वहीं कुछ वर्गों में यह भी चर्चा है कि जब समाज के सम्मान और मुद्दों पर मुखर होने की अपेक्षा होती है, तब अपेक्षित सक्रियता कम दिखाई देती है। बावजूद इसके, उनके मनोनयन से निषाद समाज सहित कई वर्गों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top