कश्यप सन्देश

19 March 2026

ट्रेंडिंग

पूर्व मंत्री स्व. मनोहर लाल की बहन श्रीमती रामलली जी का निधन, शोक की लहर

स्व.मंत्री मनोहरलाल की  की छोटी बहन श्रीमती रामलली का फरीदाबाद बाद मे आज निधन हो गया

नई दिल्ली/फरीदाबाद। पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद स्व. मनोहर लाल एडवोकेट की छोटी बहन तथा पूर्व विधायक रामकुमार एडवोकेट के परिवार की सदस्य श्रीमती रामलली का आज प्रातः लगभग 4 बजे फरीदाबाद-गुड़गांव में निधन हो गया। वे लगभग 80 वर्ष की थीं।
बताया जा रहा है कि श्रीमती लल्ली जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से समाज ने एक स्नेहिल और सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है।
परिजनों एवं शुभचिंतकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की है। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।
ॐ शांति।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top