कश्यप सन्देश

20 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

सही अर्थों में भारत रत्न थे बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर – मुख्यमंत्री योगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने6दिसम्बर 2023दिन बुधवार को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर महासभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहां की जो लोग भारत का विरोध करते हैं वह बाबा साहेब का अपमान करते हैं।
विपक्षी दालों की सरकारों ने दलित वंचित शोषित वर्ग के लोगों के साथ सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेकी थी लेकिन डबल इंजन की सरकार दलित गरीब वंचित कमजोर लोगों के साथ मुस्तैदी खड़ी है। अगली कड़ी में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग जातीयता के नाम पर समाज में खाई पैदा करते हैं वे लोग सही मायने में बाबा साहब का अपमान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जात के नाम पर लोगों को बांटने का काम नहीं किया बल्कि गरीब दलित कमजोर वर्ग के उत्थान और विकास पर ध्यान दिया है ।

6दिसम्बर 2023को भरता रत्न डा भीमराव अम्बेडकर का 67वाँ परिनिर्वाण दिवस है हम सबको उनके द्वारा प्रतिवादित सिद्धांतो एवं मुल्यों पर चलने के लिए पुनसंकल्पित होने की प्रेरणा देता है। यही कारण है कि जाति आधारित भेद भाव के विरुद्ध लड़ाई सामाजिक न्याय की प्रतिस्थापना , सशक्तिकरण के साधनों के रूप में शिक्षा पर विशेष जोर एवं समादेशी व समतावादी स्थापना के संदर्भ में उनका दर्शन आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। अमृत काल के इस दौर में भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी पूरी क्षमता हासिल कर विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर हो इसके लिए हमें बाबा साहब द्वारा प्रतिवादित सिद्धांतो एवं मूल्यों को आत्मसात करके उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर पूरी निष्ठा के साथ चलने का व्रत लेना होगा और वही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालयों में पुष्पांजली सभा का आयोजन और उनको स्मरण करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए जाएं एवं समस्त सरकारी कार्यालयों में बाबा साहेब का चित्र लगाए जाने का निर्देष जारी हुआ है। तथा समस्त शिक्षण संस्थानों में युवाओं के लिए भाषण व्याख्यान एवं प्रतियोगिताएं आयोजित जाएं जिससे बाबा साहेब के विचारों और दर्शन से अधिक से लोग लाभान्वित हो सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top