कश्यप सन्देश

kashyap-sandesh
27 July 2024

ट्रेंडिंग

निषाद: इतिहास, संस्कृति और ध्वनि के बारे में कहानी:मनोज कुमार मछवारा की कलम से
फूलन देवी का शहादत दिवस एवं जीतन साहनी का  शोक सभा का आयोजन
बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई महर्षि कालू बाबा की जयंती

44 अकबरपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने मतगणना पर जताई चिंता, कार्यकर्ताओं को किया सचेत

पाल टावर: आज 44 अकबरपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम पाल और पार्टी पदाधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कल 4 जून को होने वाली मतगणना के दौरान संभावित गड़बड़ियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ मतगणना बूथों पर तैनात रहने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सजग दृष्टि रखने का निर्देश दिया।

राजाराम पाल ने कहा कि यदि किसी प्रशासनिक अधिकारी या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ी होती दिखाई दे, तो तत्काल उसका विरोध किया जाए और पदाधिकारियों को सूचित किया जाए। इंडिया गठबंधन के नेतृत्व ने सभी जिलों के प्रत्याशियों को एक परिपत्र जारी करते हुए कहा है कि सभी कार्यकर्ता सजग रहें और मतगणना के दौरान मतों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

विश्वास सूत्रों से जानकारी मिली है कि सत्ता पक्ष के लिए मतगणना के परिणामों को बदलने का प्रयास किया जा सकता है। इसे रोकने के लिए गठबंधन की सभी पार्टियों ने अपने कार्यकर्ताओं को बूथों पर तैनात रहने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को नाकाम करने का निर्देश दिया है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई, जिला अध्यक्ष और कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी शामिल थे। पूर्व सांसद राजा रामपाल ने कहा कि जनता ने बूथों पर अपना मतदान करके समाजवादी पार्टी को जीत दिलाने का कार्य किया है, लेकिन मतगणना के दौरान हेराफेरी कर सकते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मजबूती से इस मुहिम पर काम करें और किसी भी दिक्कत का सामना करने के लिए पूरी तैयारी रखें। इस मौके पर सभी सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्हें मतगणना के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top