कश्यप सन्देश

13 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बनारस में सांसद मंत्री व सामाजिक लोगों का जमावड़ा बस्तियों में मोदी के लिए मांगे समर्थन

कश्यप सन्देश बनारस लोकसभा चुनाव में सामाजिक बस्तियों में घूम-घूम कर एवं नुक्कड़ बैठक कर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की,इस अवसर पर श्री गंगाचरण राजपूत पूर्व सांसद ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए और सबका साथ सबका विकास भाजपा सरकार में ही संभव है  बनारस में मोदी के समर्थन में निषाद कश्यप लोधी बिंद आदि समाजिक लोगों में मा.श्री बाबूराम निषाद सांसद राजयसभा जी माननीय रामकेश निषाद जी मंत्री जल शक्ति मंत्रालय जी से भेंट कर समाजिक बंधुओ को मार्गदर्शन  मिला और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भारी मतों से जीतने के लिए समाजिक लोगों को एक जुट होकर भारी मतों से वोट करने की अपील की,इस अवसर पर कैलाश नाथ निषाद प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद संघ,हरबंस सिंह जी संयोजक राष्ट्रीय जनवादी पार्टी ,अभिनव कश्यप, छविराम सिंह ,आयुष्मान स्वामी श्यामानंद महाराज जी अध्यक्ष पूर्वांचल मुक्ति मोर्चा सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top