कश्यप सन्देश

16 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

उत्कृष्ट कार्यो के लिए कानपुर नगर की तीन शिक्षिकाओं को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया सम्मानित

लखनऊ शैक्षिक एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी का आयोजन लखनऊ के अंबर होटल में आयोजित हुआ जिसमें प्रदेश के 150 से ज्यादा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक पवन सचान जी ने कानपुर नगर की जिला अध्यक्ष-अर्चना सागर ब्लॉक चौबेपुर, उपाध्यक्ष दुर्गा देवी ब्लॉक भीतरगांव तथा मुख्य सदस्य शीला देवी ब्लॉक ककवन को सम्मानित किया।
जनपद कानपुर नगर की ओर से शिक्षिका अर्चना सागर,दुर्गा देवी व शीला देवी ने प्रदर्शनी में अपने टी एल एम लगाकर उनका प्रस्तुतीकरण किया जिन्हें सभी के द्वारा बहुत ही सराहा गया।
कार्यक्रम में कानपुर टीम के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार जी को आभार व्यक्त करते हुए स्वनिर्मित मोमेंटो भेंट किया गया शैक्षिक नवाचार संगठन के स्थापना दिवस पर हुई संगोष्ठी में शैक्षिक नवाचारों पर चर्चा,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक भ्रमण पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सी एल ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गेनाइजेशन के महासचिव,माधुरी रोज, सहायक उपनिदेशक-अजय गुप्ता आदि के साथ शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह,शरद चौहान,गरिमा यादव,अकबर अली,योगिता गुप्ता,रंजीता गुप्ता,महेश कुमार,बलराम गुप्ता,प्रदीप बाथम,याचना,दीपा,प्रतिज्ञा त्रिवेदी,अरुणा राजपूत,पुष्पेंद्र सिंह,अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा जी द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top