कश्यप सन्देश

17 January 2025

ट्रेंडिंग

अखिल भारतीय श्री कश्यप समाज आश्रम समिति, हरिद्वार का 34वां वार्षिक सम्मेलन,2 अक्टूबर 2024

मान्यवर,

कश्यप समाज के सभी स्वजातीय जातीय बंधुओं को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरिद्वार में पतित पावनी मां गंगा के तट पर कश्यप समाज आश्रम का 34वां वार्षिक सम्मेलन गत वर्षो की भांति 2 अक्टूबर 2024 को इस वर्ष भी हरसोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आपको सूचित करते हुए हमें अपार हर्ष हो रहा है कि हरिद्वार बायपास रोड पर आपके सहयोग से भव्य 27 कमरों से सुसज्जित कश्यप समाज आश्रम, हरिद्वार समाज का गौरव बढ़ा रहा है।

महर्षि कश्यप घाट पर महर्षि कश्यप मंदिर ,महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा सहित पूर्णता तैयार हो चुका है और यह दर्शनार्थ यात्रियों को आकर्षित कर रहा है। यात्रियों एवं सज्जनों की सुविधा हेतु कश्यप आश्रम के सभी 27 कमरों का पूर्णता नवीनीकरण किया जा चुका है। इसमें प्रत्येक कमरे में नवीन बाथरूम, टीवी और वाई-फाई का संयोजन किया गया है।

भविष्य की योजनाओं में आश्रम में लिफ्ट का निर्माण, आश्रम हॉल को पूर्ण वातानुकूलित बनाना, आश्रम में लाइब्रेरी तथा कश्यप समाज के छात्रों की सहायता हेतु कंप्यूटर लैब की स्थापना करना सम्मिलित हैं। इस पुनीत कार्य को पूर्ण करने के लिए आप और हम तन, मन, धन से सहयोग करेंगे। दानदाता, जो ₹5100 या अधिक की राशि दान में देंगे, उन्हें सम्मानित करने हेतु आश्रम में पत्थर पर उनका नाम लिखा जाएगा।

सभी स्वजातीय जातीय बंधुओं को सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कश्यप समाज के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट 2024 की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। आप सभी से निवेदन है कि ऐसे सभी छात्र-छात्राओं की सूचना 25 सितंबर 2024 तक संस्था के पास भेजने का कष्ट करें तथा अपने मूल प्रमाण पत्र एवं फोटोकॉपी साथ लेकर आएं।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आप दिनांक 2 अक्टूबर 2024, दिन बुधवार को सपरिवार हरिद्वार पहुंचकर कश्यप समाज को संगठित करने हेतु दिशा प्रदान करेंगे। आपके सहयोग की अपेक्षा करते हुए,

अखिल भारतीय श्री कश्यप समाज आश्रम समिति, हरिद्वार

संपर्क सूत्र:

  • आश्रम प्रबंधन: एमपी सिंह – 9758888165
  • अध्यक्ष: बुध सिंह कश्यप – 9719102119
  • कार्यकारी अध्यक्ष: शिवकुमार कश्यप – 9837222681
  • कोषाध्यक्ष: समर चंद्र कश्यप – 9759303229

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top