कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बाढ़ में डूबने से जगपाल की मृत्यु एवं तीन भैंसों की सर्प दंश से मृत्यु पर  सहायता राशि की उठाई मांग- रामकुमार  पूर्व विधायक

कानपुर उन्नाव आज दिनांक 23.9.2024 उन्नाव सदर विधानसभा के विकासखंड सरोसी के परियर स्थित बल खंडेश्वर महादेव मंदिर में श्री रामकुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया पूर्व विधायक सदर उन्नाव , देवी प्रसाद पूर्व प्रधान , इंद्रेश यादव विजयकांत निषाद ,जागेश्वर निषाद, रामसेवक यादव, प्रांशु यादव, संदीप यादव, गायरी निषाद के साथ दर्शन किए। जिसके पश्चात धोबिन पुरवा के जगपाल की कल बाढ़ में डूबने से हुई मृत्यु के यहां शोक संवेदना प्रकट किया , आज जगपाल का पोस्टमार्टम हुआ और और उनके बाढ़ में डूबने की पुष्टि हुई। क्षेत्रीय लेखपाल से उनको राज्य/ जिला प्रशासन से मिलने वाली अहेतुक राशि के समस्त कागजात पूर्ण कर जगपाल के वरीसान को हेतु की राशि शीघ्र दिलाने को कहा।
इसके पश्चात बाढ़ पीड़ित ग्राम टपरा, बेनीपुरवा, कोलवा, मरौंदा मझवारा मरौंदा सुचित, पनपथा का दौरा करके बाढ़ पीड़ितों को बिस्किट आदि वितरित किया । मरौंदा सूचित के जगदीश पुत्र गयारी की भैंसों को बाढ़ में बहकर आए सांप द्वारा काटने के कारण तीन भैंसों की मृत्यु हो गई और एक का इलाज चल रहा है। जिसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल से उनको राज्य/ जिला प्रशासन से मिलने वाली अहेतुक राशि दिलाने को कहा। इसी के साथ उन्होने राज्य सरकार से मांग की की परियर से बसधना तक मार्जिनल बांध सुदृढ़ीकरण और दलदलहा सफीपुर की ओर से पनपथा आने वाली गंगा नदी की सहायक नदी पर मार्जिनल बांध बनाया जाए जिससे परियर क्षेत्र में आने वाली बाढ़ से निवासियों को राहत मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top