कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

अवैध शस्त्र सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

सीतापुर कश्यप सन्देश मनीष धुरिया संवाद।क्षेत्राधिकारी नगर अमन कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना खैराबाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्त कृष्णा पुत्र रामगोपाल निवासी कनायतपुर थाना खैराबाद जनपद सीतापुर व जसवंत पुत्र शिवशंकर निवासी ग्रा० कनायतपुर थाना खैराबाद जनपद सीतापुर को राधेलाल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है जिनसे क्रमशः एक-एक अदद अवैध नाजायज तमंचा व एक-एक अदद कारतूस 315 व 12 बोर बरामद हुआ है। बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0523/24, 524/24 धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा गया है ।
पुलिस टीम उ0नि0 योगेन्द्र कुमार 2. हे0का0 अनमोल पाण्डेय 3. हे0का0 विमल किशोर 4. का0 पीयूष सिंह 5. का0 कर्मवीर सिंह 6. का0 तेजवन्त सिंह 7. का0 विकास चौधरी 8. का0 अभिषेक कुमार 9. का0 अर्जुन कुमार को भारी सफलता मिली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top