कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

प्रधानमंत्री करेगें13 दिसंबर श्रृंगवेरपुर धाम रामसखा महाराज निषाद राज की प्रतिमा का उद्घाटन

प्रयागराज कश्यप सन्देश श्रृंगवेरपुर धाम का मछुआ निषाद समाज की संस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर 2024 को दिन में 2:00 बजे करेंगे उद्घाटन अविस्मरणीय ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए कैबिनेट मंत्री डा संजय निषाद ने पार्टी व संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 13 दिसंबर 2024 को शृंगवेरपुर में भारी तदात पहुँच कर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बने। शृंगवेरपुर धाम विश्व पटल पर अपनी संस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर की नई दिशा व पहचान बनाने जा रहा है अतः आप सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को बताते हुए मुझे बड़ा हर्ष हो रहा है कि कल दिनांक 13 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री के द्वारा मछुआ/निषाद समाज की संस्कृतिक धरोहर को विश्वपटल पर नई दिशा-पहचान मिलने जा रही है। राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद, निषाद पार्टी के गठन से लेकर आज तक ना जाने कितने अथक प्रयासों के बाद आज मछुआ समाज के गौरवशाली इतिहास को पुनःजीवित किया जा रहा है, मा० प्रधानमंत्री जी, मा० मुख्यमंत्री जी का तहें दिल से आभार की उन्होंने निषाद संस्कृति को पुनःजीवित करने काम किया।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के बाद प्रभु श्री राम के आत्म बाल सखा महाराजा गुह्यराज निषाद जी की शिथिल श्रृंगवेरपुरपर धाम को मिलने वाली नई पहचान मछुआ समाज के लिए अविष्मरणीय पल होगा। जिसके साक्षी बनने के लिए मैं महाराजा गुह्यराज निषाद जी का वंशज डॉ संजय कुमार निषाद स्वयं संगम राज निषाद जी की नगरी प्रयागराज में मौजूद रहूँगा।
मैं मछुआ समाज के गौरवशाली इतिहास को पुनः जीवित होते हुए अपने जीवन में भरने वाले आनंद की अनुभूति आज से ही महसूस कर रहा हूँ, इसके लिए
मैं अपने परिवार सहित प्रयागराज को पावन भूमि पर सुबह 08:00 बजे से रहूँगा।
आप भी अपने परिवारजनों के साथ इस पल के साक्षी बनने के लिए अपने परिवारजनों के साथ प्रयागराज अवश्य पहुँचे।

शुभाकांक्षी निषाद राज वंशज
डॉ संजय कुमार निषाद पॉलिटिकल गॉड फॉदर फ़िशर मैंन राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी मत्स्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संपर्क सूत्र 8840499545, 8828888408।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top