कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने 76 वें गणतंत्र दिवस पर अकबर पुर लोकसभा में कई जगह झंडा फहराया

कानपुर अकबर पुर लोकसभा भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने 76 वे. गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकसभा अकबरपुर छेत्र स्थित नौबस्ता , अर्रा रोड, रमईपुर , मर्दनपुर, रतनपुर , कल्याणपुर, नवाबगंज, शिवकटरा , सनिगवा, ऐवम अन्य विभिन्न स्थानों पर आयोजित “ध्वजारोहण” ऐवम “खिचड़ी वितरण” कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जीत प्रताप ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के गौरव के बारे में बताया। कई जगह कार्यक्रमों में बुजुर्गों एवम विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रमों में मुख्य रूप से महेंद्र पांडे, श्रीमती जया शुक्ला , रवि सेंगर , आदर्श सेंगर , सुरेश गुप्ता , रोहन , आकाश , अंकित , श्री एल. पी. सिंह जी, श्री तुषार जी, श्री राजू जी, श्री अमित जी, श्री श्याम जी, श्री कौशल जी, श्री अवधेश जी,श्रीमती जय देवी जी, श्रीमती सुधा जी, श्रीमती सावित्री जी, श्रीमती कमला जी, श्रीमती प्रभा जी, श्रीमती सुमन जी,श्री शाजिद अली जी, श्री नवी हसन जी, श्री नियाज अहमद जी, श्री फते महोम्मद जी, श्री अशिफ जी,श्री एल. पी. सिंह जी, श्री तुषार जी, श्री राजू जी, श्री अमित जी, श्री श्याम जी, श्री कौशल जी, श्री अवधेश जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top