कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

नेशनल एसोसिएशन आफ फिशरमेन की जबलपुर में बैठक सम्पन्न

म प्र जबलपुर आज नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ फिसर मेन/राष्ट्रीय निषाद संघ की मध्य प्रदेश शाखा जबलपुर की प्रदेश पदाधिकारी की ग्वारीघाट निषाद राज मंदिर पर बैठक सम्पन्न हुई।रामकुमार एडवोकेट पूर्व विधायक राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत प्रदेश महामंत्री राजेंद्र केवट जी ने किया कैलाश नाथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत आर आर नाविक प्रदेश अध्यक्ष जी ने किया इस अवसर पर मां नर्मदा जी की आरती में शामिल होकर मां नर्मदे जी का आशीर्वाद मिला और उनकी आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस अवसर पर नंदलाल मल्लाह जी नर्मदा घाट के ठेकेदार ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया मध्य प्रदेश इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई समाज को राजनीतिक भागीदारी विषयों पर भी चर्चा हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top