कश्यप सन्देश

16 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर संघर्ष की मिसाल हैं- सांसद बाबूराम निषाद

बाँदा, भाजपा कार्यालय में त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित

बाँदा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती (त्रिशताब्दी स्मृति अभियान) के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बाबूराम निषाद ने सहभागिता करते हुए लोकमाता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

सांसद श्री निषाद ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति की अनुपम प्रतीक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, धर्म और जनसेवा की अद्वितीय मिसाल पेश की। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और सेवा की प्रेरणा देता है।

गोष्ठी में जिले के अनेक गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोकमाता के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top