कश्यप सन्देश

14 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

गोरखपुर में जल्द खुलेगा स्टडी सेंटर, जलांचल प्रगति संस्थान का समाजोत्थान हेतु बड़ा कदम

गोरखपुर। जलांचल प्रगति पथ संस्थान द्वारा आज गोरखपुर में एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विद्यालय प्रबंधक, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा सैकड़ों युवा शामिल हुए। उपस्थित सभी ने शिक्षा, नशामुक्ति, नारी सशक्तिकरण, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर गहन चर्चा की और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़े भाई उदय राज निषाद, नगीना साहनी, आयोजक डॉ. योगेश निषाद, सह-आयोजक अरुण निषाद, एडवोकेट अभिमन्यु निषाद, अंगद साहनी, रविंद्र निषाद, सुरेंद्र निषाद, एडवोकेट मेवालाल निषाद, अनिकेत निषाद सहित दर्जनों ग्राम प्रधान व हजारों समाजसेवी शामिल रहे। सभी ने जलांचल प्रगति पथ की विचारधारा को अपनाने और समाज में जागरण अभियान चलाने पर सहमति जताई।

जलांचल प्रगति पथ – एक विचार, एक आंदोलन

जलांचल प्रगति पथ किसी राजनीतिक संगठन से अलग, शिक्षा व समाज उत्थान का अराजनीतिक आंदोलन है। इसका उद्देश्य जलांचल क्षेत्र के बच्चों और युवाओं का समग्र विकास करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में जागरूकता लाना है। संगठन का लक्ष्य है कि शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से सक्षम नागरिक तैयार किए जाएँ जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

संगठन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे चाटूकारिता से बचते हुए अपने विचारों, आदर्शों और चरित्र निर्माण पर ध्यान दें। अनुशासन और सहयोग के बल पर ही समाज की वास्तविक प्रगति संभव है। यह कार्य कठिन अवश्य है, पर असंभव नहीं है।

स्टडी सेंटर से नई शुरुआत

जलांचल प्रगति पथ गोरखपुर में बहुत जल्द अपना पहला जलांचल स्टडी सेंटर शुरू करने जा रहा है। यह केंद्र शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य करेगा। संगठन का मानना है कि बदलाव रातोंरात नहीं आता, इसके लिए निरंतर प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता होती है।

पिछले 15 वर्षों में जलांचल प्रगति पथ ने समाज में नई पहचान बनाई है और इसे एक विचारधारा के रूप में स्थापित किया है। आज यह संस्था प्रदेश के कई जिलों में शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

आगे का रास्ता

जलांचल प्रगति पथ ने सभी समाजजनों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान से जुड़ें, नशामुक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर समाज बनाने की दिशा में योगदान करें। संगठन का विश्वास है कि अनुशासन, शिक्षा और सहयोग से समाज में स्थायी परिवर्तन संभव है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top