कश्यप सन्देश

11 October 2025

ट्रेंडिंग

मिशन शक्ति अभियान5.0 के तहत महिलाएं व बालिकाओं को किया जागरूक

मनीष धुरिया संवाददाता

सीतापुर (खैराबाद)।
थाना खैराबाद पुलिस द्वारा रविवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने हेतु गोष्ठी आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को 1090/181 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) एवं 108 (एम्बुलेंस) सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सामूहिक विवाह योजना जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

मिशन शक्ति द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने की अनोखी पहल

पुलिस टीम ने महिलाओं पर होने वाले अपराधों से सचेत रहने की अपील की और उनकी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया। छात्राओं की काउंसलिंग कर उनसे उनकी परेशानियाँ जानी गईं। पिंक बूथ की जानकारी भी दी गई कि जहाँ महिलाएँ अपनी शिकायतें सुरक्षित वातावरण में दर्ज करा सकती हैं।

गोष्ठियाँ इन स्थानों पर आयोजित हुईं –
भागवत कथा गौरी देवी मंदिर महेन्द्री टोला, इच्छा पूर्ति मंदिर माखूपुर का रामलीला मंचन स्थल, ग्राम सोहेतारा, मोहल्ला पनवडिया तथा ग्राम विशुननगर। इन स्थानों पर महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान करते हुए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक आकांक्षा यादव, उपनिरीक्षक विकास यादव, हेड कांस्टेबल जुबेर शेख, हेड कांस्टेबल अनमोल पांडेय, कांस्टेबल पंकज कुमार, महिला कांस्टेबल मनीषा, सपना शर्मा व पिंकी मौजूद रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top