कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बिहार में ताइक्वांडो मार्शल आर्ट कोच सत्यप्रकाश देंगे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण

पटना।
बिहार निषाद संघ, पटना ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए एक सराहनीय पहल की है। संघ की ओर से बताया गया है कि जो निषाद भाई-बहन अपने बच्चों को ताइक्वांडो मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दिलाना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण असमर्थ हैं, उनके लिए अब यह अवसर निःशुल्क उपलब्ध है।

यह प्रशिक्षण फिल्म निर्देशक एवं ताइक्वांडो कोच श्री सत्य प्रकाश (उर्फ पप्पू निषाद), पटना द्वारा निःशुल्क दिया जाएगा। सत्य प्रकाश जी का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और राज्य व देश स्तर पर निषाद समाज का गौरव बढ़ाने का है।

बिहार निषाद संघ ने सभी इच्छुक अभिभावकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाएँ और अपने बच्चों को प्रशिक्षण के लिए नामांकित करें।

संपर्क के लिए –
श्री लाल बहादुर प्रसाद बिन्द, अध्यक्ष, बिहार निषाद संघ, पटना
ए.के. चौधरी (भारत पुत्र), प्रदेश महासचिव, बिहार निषाद संघ एवं कश्यप सन्देश साप्ताहिक अख़बार (बिहार प्रमुख)

संपर्क हेतु:
सत्य प्रकाश (पप्पू निषाद) – 8541982058

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top