कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने मकर संक्रांति पर किया खिचड़ी वितरण

अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित खिचड़ी वितरण कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने लोहार क्षेत्रीय लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए खिचड़ी का वितरण किया और पर्व की सामाजिक एकता व समरसता की भावना को सशक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान जीत प्रताप सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। ऐसे आयोजन समाज के हर वर्ग को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं।
इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से गणेश सिंह, उदय भान सिंह, दिनेश सिंह, गजेंद्र परिहार, बद्री चरण शुक्ला जी, भूपेंद्र सिंह चौहान एवं शिवा ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top