कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

मेरठ रानू कश्यप हत्याकांड की सीबीआई जाँच,50लाख व एक नौकरी की मांग कानपुर DM द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कानपुर नगर से कश्यप–निषाद–आदिवासी कल्याण समिति द्वारा 16जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी, कानपुर नगर के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ज्वालागढ़ में सोनू कश्यप उर्फ रोहित की नृशंस हत्या के मामले में सीबीआई जांच कराने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने तथा परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की गई है।
बताया गया कि सोनू कश्यप उर्फ रोहित को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया और बाद में शव को जला दिया गया। आरोप है कि अपराधी अब भी बेखौफ घूम रहे हैं और प्रशासन की पकड़ से बाहर हैं। समिति ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोरतम दंड की मांग की है।
एडवोकेट राजू कश्यप के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री से पुनः आग्रह किया गया कि इस जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि क्षेत्र में व्याप्त भय और असुरक्षा का माहौल समाप्त हो सके। साथ ही अपराधियों को ऐसी सजा दी जाए जिससे भविष्य में कोई भी अपराध करने का साहस न कर सके।
इस अवसर पर एड राजू कश्यप सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति और राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top