कश्यप सन्देश

19 January 2026

ट्रेंडिंग

फर्रुखाबाद के कायमगंज में भीम आर्मी भारत एकता कमिशन की समीक्षा बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में आज भीम आर्मी भारत एकता कमिशन की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल वाल्मीकि जी, मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल गौड़, मंडल महासचिव आदर्श यादव जी एवं मंडल सचिव वीरू खरे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, समाज में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को जोड़ने पर विशेष बल दिया।
बैठक में जिले के कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए तथा संगठन विस्तार हेतु रणनीति तय की गई। अंत में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top