कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

सर्वजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन में बनी 15 जोड़ों की  सहमति

कानपुर नगर। महर्षि कश्यप निषाद जनकल्याण समिति द्वारा प्रखर नगर, कान्हा गौशाला के पास सर्वजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सामाजिक समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कानपुर नगर सहित आसपास के कई जिलों से वर-वधू पक्ष के लोग शामिल हुए और अपने योग्य वर एवं वधू का चयन किया।
सम्मेलन में लगभग 150 लोगों की सहभागिता रही, जिनमें से 30 लोगों ने पंजीयन कराया। इस दौरान 15 जोड़ों ने आपसी सहमति बनाते हुए सामूहिक विवाह में शामिल होने की स्वीकृति दी। समिति ने बताया कि वैवाहिक पंजीयन की प्रक्रिया आगामी समय तक जारी रहेगी तथा उचित समय पर आगे की सूचना दी जाएगी।
कार्यक्रम में समिति की ओर से उपस्थित लोगों के लिए जलपान एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई। समापन अवसर पर समिति के अध्यक्ष एड.श्याम कश्यप एवं प्रदेश महामंत्री रामबाबू निषाद ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समिति के संजय कश्यप, सत्यप्रकाश कश्यप, अलंकार कश्यप, प्रमोद गौड़िया, अमित कश्यप, शंकर कश्यप, ऋषभ कश्यप, विराट कश्यप, राम स्वरूप, विवेक प्रसाद, मुकेश कश्यप, बबलू कश्यप, सागर कश्यप सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लोगों का उत्शाह वर्धन व सहयोग किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top