

कानपुर नगर।
नव चेतना शिक्षा एवं सेवा संस्थान समिति की बैठक में नव नियुक्त कानपुर नगर जिला अध्यक्ष शिवसागर साहनी का भव्य स्वागत किया गया।
फतेहपुर के जिला अध्यक्ष छत्रपाल निषाद सहित सभी साथियों ने सर्वसम्मति से समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया गया।
अध्यक्ष का संबोधन
नवागत अध्यक्ष शिवसागर साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि वे समिति के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए शिक्षा जगत में समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने संगठन की एकजुटता और सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
उपस्थित प्रमुख सदस्य
कार्यक्रम में रमेश चंद्र वर्मा,प्रशांत निषाद,,शिवा निषाद, देविप्रसाद, सुखलाल, नंदू निषाद डा फूलचंद्र निषाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवचेतना शिक्षा सेवा संस्थान समिति फतेहपुर सहदेव निषाद,शशी कश्यप, प्रशांत निषाद, रामनारायण, रामसजीवन निषाद, एडवोकेट नीरज निषाद, दिगम्बर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, शिक्षा प्रसार और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

इस मौके पर एड नीरज निषाद द्वारा एक छोटा सा प्रयास, पत्रिका भेंट करते हुए


