कश्यप सन्देश

3 March 2026

ट्रेंडिंग

कानपुर में एक्सपर्ट जोन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट (EZCI) का भव्य उद्घाटन

कानपुर। शहर के रामादेवी क्षेत्र में एकलव्य द्वार के समीप भारती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में नवचेतना शिक्षा एवं सेवा संस्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक्सपर्ट जोन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट (EZCI) का भव्य उद्घाटन 1 मार्च, रविवार को प्रातः 11 बजे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामदेश गौतम ने फीता काटकर संस्थान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और ऐसे संस्थान समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।
संस्थान का उद्देश्य युवाओं को उत्कृष्ट एवं रोजगारपरक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर शिक्षा प्रदान कर उन्हें बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है। यहां BCC, CCC, DCA, ADCA, MDCA, Tally सहित अनेक सॉफ्टवेयर कोर्स संचालित किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों को प्लेसमेंट, करियर मार्गदर्शन एवं जॉब सहायता की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
“More Learn, More Earn” की थीम के साथ संस्थान विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिए हुए है।
उद्घाटन समारोह में रमेश चंद्र वर्मा, अंजिला वर्मा, कै.रामआश्रय रामनारायण, सुखलाल निषाद, रामसजीवन डॉ.फूलचंद निषाद, क्षत्रपाल निषाद, देवीप्रसाद, शिवसागर साहनी, प्रमोद गौड़िया, डा फूलचंद्र निषाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवचेतना शिक्षा सेवा संस्थान समिति फतेहपुर, सहदेव निषाद शशी कश्यप,प्रशांत निषाद,शिवा निषाद, नंदूलाल शशी प्रभा माझी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और संस्थान की इस पहल की सराहना की। संस्थान का पता:
भारती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सैनिक पार्क, विमान नगर, रामादेवी, कानपुर
संपर्क: 94545 39366, 9936030970
🌐 वेबसाइट: www.ezci.in⁠
यह नई पहल निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एक सशक्त मंच सिद्ध होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top