
चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एस. चंद्रशेखर विजय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।
शपथ समारोह के दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। नई सरकार ने विकास, रोजगार और जनकल्याण को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। वहीं राजनीतिक गलियारों में अब 13 मई को होने वाली अग्निपरीक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हैं, जिसमें नई सरकार की रणनीति और मजबूती की परीक्षा मानी जा रही है। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।


