कश्यप सन्देश

15 October 2025

ट्रेंडिंग

शेर सिंह राणा की खुली आज़ादी पर बिहार निषाद संघ का फूटा ग़ुस्सा: फुलन देवी हत्याकांड पर उठी फांसी की मांग

ए. के. चौधरी, प्रमुख – कश्यप सन्देश, बिहार

पटना। बिहार निषाद संघ ने वर्ष 2001 में तत्कालीन सांसद एवं वीरांगना फुलन देवी की निर्मम हत्या को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष श्री हरेंद्र प्रसाद निषाद, कार्यकारी प्रधान महासचिव श्री धीरेंद्र निषाद, उपाध्यक्ष कृष्णा देवी, महासचिव लव किशोर निषाद, धनंजय कुमार और अभिमन्यु प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि फुलन देवी जैसे जननेता की सरेआम हत्या करने वाला शेर सिंह राणा आज भी खुलेआम घूम रहा है, जो न्यायपालिका और प्रशासन दोनों के लिए एक गंभीर प्रश्नचिह्न है।

उन्होंने सवाल उठाया कि एक सांसद की हत्या करने वाला व्यक्ति समाज में खुलेआम घूमे, यह न केवल लोकतंत्र का अपमान है बल्कि न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गहरा आघात है। संघ के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि इस घिनौनी साजिश ने निषाद समाज के मन में गहरा आक्रोश उत्पन्न कर दिया है।

बिहार निषाद संघ ने इस विषय पर राज्य और केंद्र सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। संघ का कहना है कि शेर सिंह राणा को फांसी की सजा दी जानी चाहिए ताकि समाज में यह संदेश जाए कि लोकतंत्र में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

संघ ने निषाद समुदाय से भी आह्वान किया है कि वे एकजुट होकर इस न्यायिक संघर्ष में भाग लें और वीरांगना फुलन देवी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top