कश्यप सन्देश

12 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय सचिव रामाकांत निषाद को शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएँ

कानपुर नगर।
मंगल विहार क्षेत्र में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय सचिव (नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिशरमेन) रामाकांत निषाद की शादी की सालगिरह के अवसर पर समाजसेवियों, राजनीतिक प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय निषाद संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद, मनोज निषाद, मुकेश कश्यप, कुलदीप वर्मा, सुरेश कश्यप, जे.पी. निषाद, देवी प्रसाद निषाद, रामनारायण निषाद, राजबहादुर धुरिया सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने श्री निषाद को शुभकामनाएँ देते हुए उनके दीर्घ, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।

श्री रामाकांत निषाद वर्तमान में प्रदेश सह संयोजक, मत्स्य प्रकोष्ठ सहकार भारती उत्तर प्रदेश के रूप में सक्रिय हैं और समाज के उत्थान एवं अधिकारों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top