कश्यप सन्देश

13 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य उद्घाटन

कारी।
कारी क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत, डॉ. सुभाष रायकवार (जिला महासचिव, अपना दल एस) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मैदान पर उपस्थित समस्त खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को अनुशासन, एकता व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माध्यम बताया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस मौके पर अपना दल एस, झांसी–बुंदेलखंड के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य जयशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top