

कानपुर।
कानपुर दक्षिण क्षेत्र स्थित जूही गौशाला साईं धाम में आयोजित वार्षिक उत्सव के अवसर पर साईं भक्तों की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
कलश यात्रा में ढोल-नगाड़ों की गूंज, विभिन्न प्रकार की झांकियां और भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा गौशाला साईं धाम से प्रारम्भ होकर बारादेवी माता की परिक्रमा करते हुए सम्पन्न हुई।
समापन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मंगल गीत गाते हुए अपने-अपने घरों को लौट गए।


