कश्यप सन्देश

12 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

मुजफ्फरनगर में दबंगों ने पिता-पुत्र पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तारी न होने पर एस पी कार्यालय का होगा घेराव-प्रदेश अध्यक्ष पुलकित कश्यप

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में दिनांक 17 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे धनपत अस्पताल के पास पिता-पुत्र पर हुए जानलेवा हमले की घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलीला टीला निवासी शिवम पुत्र राजेंद्र ने थाना कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR संख्या 0118/2026) में बताया कि उनका भाई अनुराग और उनके पिता पर्दापाश पुल से हनुमान चौक की ओर आ रहे थे।
जैसे ही दोनों धनपत अस्पताल के पास पहुंचे, तभी एक कार (नंबर UP12CB5447) से 5-6 दबंग लोग उतरकर लाठी-डंडों व चाकू से उन पर हमला कर दिया। हमले में पिता जी के सिर व कमर में गंभीर चोटें आईं, जिनके सिर में 14 टांके लगाए गए, जबकि पुत्र अनुराग भी बुरी तरह घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं 191(2), 191(3), 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना को गंभीर बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। घटना को लेकर क्षेत्र में रोष और असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ती जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top