कश्यप सन्देश

22 March 2026

ट्रेंडिंग

कानपुर में 23 मार्च को वृहद रोजगार मेला, 730 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर

कानपुर, 22 मार्च 2026।
युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” के अंतर्गत तथा प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला दिनांक 23 मार्च 2026 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे से महिला महाविद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, किदवई नगर परिसर में आयोजित होगा।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) कानपुर मंडल उज्ज्वल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में महेश त्रिवेदी उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. राजेश कुमार कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
मेले में Shriram Finance, SBI Life Insurance, Central Bank of India सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इन कंपनियों द्वारा लगभग 730 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹26,000 प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।
भर्ती फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, कस्टमर सर्विस सपोर्ट, ट्रेनी अप्रेंटिस हेल्पर, बीमा सखी, लोन एडवाइजर, सेल्स सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड सहित विभिन्न पदों पर की जाएगी। कार्यस्थल कानपुर, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद एवं हिमाचल प्रदेश (सोलन) निर्धारित किए गए हैं।
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर परास्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण तथा सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकती हैं। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए मेले में उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top