
अलीगढ़। थाना सासनी गेट क्षेत्र से 14 वर्षीय बालक अभय प्रताप सिंह के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा गुमशुदा की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है और सर्वसाधारण से सहयोग की अपील की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभय प्रताप सिंह पुत्र हृदेश कुमार निवासी पडियावली आगरा रोड, थाना मडराक, जनपद अलीगढ़, दिनांक 21 नवम्बर 2025 की सुबह लगभग 08:30 बजे अपनी छोटी बहन को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
इस संबंध में थाना सासनी गेट, जनपद अलीगढ़ में मु0अ0सं0 588/25 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस लगातार बालक की तलाश में जुटी हुई है।
हुलिया:
उम्र: 14 वर्ष
कद: 4 फुट 02 इंच
रंग: गेहुआ
चेहरा: लम्बा
पहनावा: पीले रंग की जैकेट (हुडी), नीला/काला लोअर, पैरों में हवाई चप्पल
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त बालक के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को 20,000 रुपये नगद ईनाम दिया जाएगा।
सम्पर्क नंबर:
मो.: 8433474022, 8859107877
पुलिस कंट्रोल रूम: 9454402808
क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम: 9454401239
विवेचक/जांचकर्ता: 9721640118
प्रभारी निरीक्षक, थाना सासनी गेट: 9454402795
पुलिस ने जनसहयोग से बालक को सकुशल बरामद करने की उम्मीद जताई है और सभी नागरिकों से सतर्क रहने एवं सूचना देने की अपील की है।


