कश्यप सन्देश

12 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

शहादत दिवस पर गूंजा क्रांति का स्वर, कवि सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

     पहसा( मऊ)  रतनपुरा ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शहादत दिवस के अवसर पर ऐसा माहौल बना, मानो क्रांति की वही पुरानी गूंज फिर से जीवित हो उठी हो। कार्यक्रम में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर को जोश, जज़्बे और गर्व के साथ नमन किया गया। उनके बलिदान की याद ने हर दिल में देशभक्ति की आग जला दी। साथ ही समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर भी उन्हें क्रांतिकारी विचारों के प्रतीक के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर रतनपुरा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों को भी गर्व और सम्मान के साथ याद किया गया। उनके परिजनों को सम्मानित कर यह संदेश दिया गया कि यह देश अपने बलिदानियों को कभी नहीं भूल सकता। स्थानीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया, जो कलम के माध्यम से सच और संघर्ष की आवाज़ बुलंद करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी रामसुंदर पाण्डेय के पुत्र एवं पूर्व विधायक अमरेशचंद्र पाण्डेय ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन समाजवादी नेता निसार अहमद ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संतोष यादव मुन्ना, अवधेश यादव, नागेंद्र सिंह, यशवंत यादव, रामप्यारे गौतम आदि ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र प्रसाद मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानियां केवल इतिहास की बात नहीं, बल्कि आज भी हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देती हैं।
कवि सम्मेलन ने इस आयोजन को एक नई ऊर्जा दी। मंच की अध्यक्षता डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ (बस्ती) ने की और संचालन मनोज सिंह ने किया। दीपक सिंह ‘प्रेमी’ (सिद्धार्थनगर), अफ़ज़ल हुसैन ‘अफ़ज़ल’ (बस्ती), श्रीमती अनुप्रिया राय (मऊ), डॉ. ओ.पी. वर्मा ‘ओम’ (बाराबंकी), ब्रजेश कुमार सिंह (बलिया) सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top