कश्यप सन्देश

22 October 2024

ट्रेंडिंग

निषाद बिंद राजवंश के संस्थापक, महायोद्धा विंध्यशक्ति: एक गौरवशाली इतिहास:बाबू बलदेव सिंह गोंड की कलम से
क्या केवल अन्न का उपवास ? मनोज कुमार मछुआरा,प्रमुख, उत्तर प्रदेश,कश्यप संदेश
आदिवासी परंपरा में तेसू और झिंझिया का विवाह: नारायणपुरवा, परौख में अनोखी प्रथा

मछुआरों पर अब उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं।
कु.राधा निषाद प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय निषाद संघ (NAF)।

फतेहपुर। यमुना आदि नदियों के किनारे बेस मछुआरों पर मछ्ली माफियाओं द्वारा दबंगई मारपीट धमकाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय निषाद संघ के युवा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज निषाद एवं प्रदेश महासचिव राधा निषाद की अगुवाई में मछुआरा कल्याण समिति के तत्वाधान में जोरदार धरना प्रदर्शन कर सरकार से सघन जांच कर न्याय की गुहार लगाई। और मछली माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

मछुआरा कल्याण समिति के विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल मनोज निषाद प्रदेश अध्यक्ष युवा राष्ट्रीय निषाद संघ यूपी

वाकया है फतेहपुर नहर कालोनी की जहां पर मछुआरों के साथ आए दिन घटनाएं होती रहती है जिसको लेकर संयोजक राधा निषाद ने नहर कालोनी मछुआरा समाज के कल्याण केलिए सैकड़ो पीड़ित मछुआरों के साथ मछली माफियाओं के विरुद्ध नवसूत्रीय मांगों पर अड़ी रही जिनका समर्थन राष्ट्रीय निषाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद के निर्देशन पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज निषाद ने इस मुहिम का समर्थन करते हुए कहा कि अब मछुआरों के साथ उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। मछुआरा कल्याण समिति की संयोजक राधा निषाद ने सरकार से 9 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना देती हुई मांग किया कि नदियों से ठेका प्रथा समाप्त करके सरकारी काटा लगाकर मछलियों की खरीद की जाए। मछुआरों को परिचय पत्र व उनका बीमा एवं मछली पकड़ने के लिए बोट दी जाय, नदियों के किनारे खाली पड़ी भूमि पर मछुआ समाज को अधिकार व समाज के लोगों को खेती करने का आवंटन, आवास का लाभ, एवं अन्य योजनाओं में भागीदारी और मछली माफियाओं पर सख्त कार्यवही की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से नरेश निषाद,रामखेलावन,बसंत लाल निषाद ,सौतनश्रीचंद जगदम्बा बाराती लाल, जयकरनगुह नरेश प्रकाश,निषाद,भारत,कमलेश, छोटा,सुखलाल,मलखान,ए धनराज,लल्लन,रामबाबू,जुग्गी, धर्मराज आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top