कश्यप सन्देश

12 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

सीतापुर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण:

जनहित में महत्वपूर्ण कदम

सीतापुर उपजिलाधिकारी  राखी वर्माने पेट्रोल पम्पों पर अचौक निरिक्षण करते

सीतापुर, उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा आज पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता और सुचारू आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की और जनता से अफवाहों से बचने की अपील की।
अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि सभी पेट्रोल पंपों पर उचित तरीके से ईंधन का वितरण हो रहा है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस की सतर्क निगरानी से व्यवस्था शांतिपूर्ण और संतुलित बनी हुई है, जिससे जनता को कोई परेशानी नहीं हो रही है।
इस पहल से प्रशासन ने यह संदेश दिया है कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top