कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

गाँव सभा में विकास की झड़ी ग्रामीणों में खुशी का माहौल।

मऊ। ब्लाक रतनपुरा सरकार की राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक जन कल्याण कारी योजनाओं जैसे कायाकल्प व मनरेगा योजना से गांवों में विकास के काम जोर शोर से हो रहा है। जिससे ग्रामीणों में खुशी कठिकाना ही नहीं है।
वाकया है मऊ जनपद के विकास खण्ड रतनपुरा के ग्राम पंचायत जमालपुर बुलंद की जहां पर विकास कार्यों की झड़ी जी लग गई है चाहें वह कायाकल्प अन्तर्गत ग्राम सभा में कंपोजिट विद्यालयों का सुंदरीकरण हो या मनरेगा के तहत प्राथमिक विद्यालयों की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है कुछ स्कूलों में तो टाइल्स लगाया गया है जिससे स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को स्वच्छ एवं सुंदर माहौल देने के निमित सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है

कर्मयोगी प्रधान श्री रामसिंगर चौहान।

जैसा कि प्राइवेट स्कूलों मेंअक्सर देखने को मिलता है तथा प्रधान राम सिंगार जी के सुपुत्र व भावी प्रधान अखिलेश चौहान ने बताया कि रेलवे लाईन से झगरू के घर तक मिटटी खड़ंजा निर्माण कार्य में बड़ी चुनौतिया आई पर प्रधान जीके अथक प्रयास एवं ग्रामीणों के सहयोग से पूरा कराया गया। आगे उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यों में बहुत भारी विवाद था।और उत्तर पुरवे में जानें कोई ढंग का रस्ता ही नहीं था जबकि कार्य का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा पचास लोगों को वृद्धा पेंशन, बारह विधवा पेंशन, चार विक्लांग पेंशन,अस्सी शौचालय पात्र लाभार्थियों को बिना भेद भाव के संपन्न हुआ है। जिससे लाभार्थियों व ग्रामीणों में उत्सव का माहौल है। परंतु कुछ ग्रामीणों की मांग है कि हमारे भी दरवाजे से रस्ता निलकवाने का प्रधान जी से अनुरोध किया हैं। क्योंकि कुछ ग्रामीणों के घरों में शादी भी पड़ी हैं।

प्रधान जी को बड़ी चुनौतिया के साथ ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी डाल खड़ंजे का निर्माण कराया।
कार्य का निरिक्षण करते प्रधान सुपुत्र।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top