कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कासगंज में रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र कश्यप की हत्या

कासगंज गेस्ट हाउस में मिला रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र कश्यप खून से लथपथ शव मिला जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है एडीएम का परिवार गाजियाबाद में रहता है।6 साल पहले ही आजमगढ़ से हुए थे रिटायर, एक बेटा और एक बेटी अमेरिका में रहते हैं.
पुलिस कर रही जांच
कासगंज :रिटायर्ड एडीएम का खून से सना शव मंगलवार को उन्हीं के गेस्ट हाउस में मिला. शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे. कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.फोरेंसिक टीम ने भी मौके से जुटाए साक्ष्य. सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोरहा के रहने वाले रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र कश्यप का कासगंज-सोरों मार्ग पर मीनाक्षी नाम से गेस्ट हाउस है. यह गेस्ट गांव मामो के पास है. राजेंद्र कश्यप गेस्ट हाउस में ही रहते थे. जबकि उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है. मंगलवार की तड़के गेस्ट हाउस के एक कमरे में उनकी खून से सनी लाश मिली. गेस्ट हाउस कर्मियों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top