

कानपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से दीपावली के पर्व पर चाय पार्टी के नाम एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर अध्यक्ष राजेश गौड़ के विष्णुपुरी स्थित निवास पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रिय साथियों से मुलाकात, सम्मान तथा संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करना रहा।
नगर अध्यक्ष राजेश गौड़ ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ पूरी सक्रियता के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। अगली कड़ी में सुनील यादव ने कहा कि सपा के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) सामाजिक न्याय मॉडल को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संगठन तेजी से कार्य कर रहा है। तथा शेषनाथ यादव ने अपने सम्बोधन में समाजवादी विचारधारा के विस्तार और पिछड़े समाज के अधिकारों को सुरक्षित रखने पर विशेष बल दिया गया।


कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत-सम्मान किया गया। “अपनों से मुलाकात होगी, PDA की बात होगी” की थीम के अंतर्गत आपसी संवाद, बूथ स्तरीय मजबूती और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर सुनील यादव, शेषनाथ यादव, मयंक सोनकर, राजकुमार, अवधेश निषाद, मनोज निषाद, गंगाराम, छुन्नाराम कश्यप, मुकेश कश्यप, रामजी साहनी, पत्रकार राजेश कश्यप, सुनील वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

