कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कानपुर के उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश कश्यप जी के सुपुत्र की रिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन

कानपुर। शहर के प्रख्यात उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी  सुरेश कश्यप जी के सुपुत्र की रिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन होटल वृज में बड़े ही हर्षोल्लास और पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समारोह में समाज के अनेक वरिष्ठ समाजसेवी, राजनेता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं स्नेहीजन शामिल हुए। सभी ने नवयुगल को शुभाशीष एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रदान कीं।

इस अवसर परअमित कश्यप, ई.पवन कश्यप एडवोकेट राजू कश्यप,पत्रकार राज बहादुर धुरिया, मुकेश कश्यप, राजेश कश्यप, रामजी साहनी,सुनील वर्मा, शतीश वर्मा, मनोज निषाद, नरेंद्र कश्यप, रूरा चेयरमैन, राजेश गौड़, तथा हनुमान द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सभी ने नवदंपति को प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद से अभिषिक्त किया।

कार्यक्रम में सुसज्जित वातावरण, मधुर संगीत एवं पारिवारिक आत्मीयता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top