कश्यप सन्देश

13 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

कानपुर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता जीत प्रताप सिंह का जन्मदिन सोमवार को बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर और देहात क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न वर्गों के लोगों, पत्रकार साथियों, धार्मिक गुरुओं व पारिवारिक मित्रों ने उनके निवास पर पहुँचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
जन्मदिवस के मौके पर उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं, स्मृति चिन्ह और शुभकामना संदेशों के साथ सिंह का स्वागत किया। वातावरण में उत्साह, सौहार्द और सामाजिक एकता की झलक साफ दिखाई दी।


इस अवसर पर भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने अपने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जितना सम्मान और स्नेह मिला है, वह उनकी कल्पना से भी अधिक है।

उन्होंने कहा
मेरे जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए मैं आप सभी का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ। यह प्यार और विश्वास मेरे लिए प्रेरणा है और मैं समाज व संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।साथ ही उन्होंने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनका यह सहयोग और आशीर्वाद सदैव उनके साथ बना रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top