कश्यप सन्देश

13 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

5 अप्रैल को गंगा बैराज निषाद पार्क में धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा गुहराज निषाद राज एवं महर्षि कश्यप जयंती

कानपुर नगर।
एकलव्य जनकल्याण महासभा उ.प्र. कानपुर नगर के तत्वाधान में आगामी 5 अप्रैल को नवावगंज क्षेत्र गंगा बैराज स्थित निषाद पार्क में महाराजा गुहराज निषाद एवं महर्षि कश्यप जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस भव्य आयोजन में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रहने की संभावना है, जिससे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश प्रसारित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. अमरपाल सिंह लोधी (IRS) के उपस्थित रहने की संभावना है, जो समाज के महापुरुषों के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को शिक्षा, संगठन और सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करेंगे। समारोह के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया जाएगा तथा समाज के उत्थान एवं अधिकारों के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।
इस आयोजन में क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठानों एवं समाजसेवियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिनमें अवधेश स्टील, एन.के. फ्यूल सेंटर, लक्ष्मी दूध डेयरी, भारती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कृष्णा इंटरप्राइजेज, आदर्श विद्या मंदिर हाईस्कूल, अंजली पार्टी लॉन, शांति पैलेस, दीपशिखा स्टूडियो, निषाद बीज भंडार, हनुमंत हार्डवेयर, माँ भगवती इलेक्ट्रॉनिक्स, सागर टेंट हाउस, बर्मा टेंट हाउस, क्लासिक मूवीज, विष्णु ट्रेडर्स, विख्यात प्रिंटर्स, आर.जे. फ्लावर्स, ऋषि ट्रेडर्स सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान मिल रहा है।
कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top